श्री पशुपतिनाथ मंदिर के भंडार से निकला लाखों रूपए, सोना-चांदी और विदेशी मुद्राओं का चढ़ावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। विश्व विख्यात अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ मंदिर की दान पात्र से प्राप्त दान राशि की गणना कार्य में दिनांक 12 दिसंबर को 9 लाख 91 हजार रूपए, दिनांक 13 दिसंबर को 12 लाख 69 हजार 160 रूपए, दिनांक 17 दिसंबर को 3 लाख 47 हजार 817 रूपए निकले।
इस प्रकार 3 दिन की गणना कार्य में कुल 26 लाख 7 हजार 977 रूपए प्राप्त हुए।
दान पात्र से नकद राशि के अलावा चांदी के आइटम 87 ग्राम, सोने का आइटम 21 ग्राम, विदेशी मुद्रा में अमेरिका का 1 डॉलर, 10 यूरो, नेपाल के 530 रुपए, 14 नग विदेशी सिक्के प्राप्त हुए।
गणना कार्य संपादित हुआ जिसमें शासकीय विभाग के कर्मचारी, जिला कोषालय, मंदिर कर्मचारी, संस्कृत पाठशाला बटुक, जिला सहकारी बैंक आदि का सहयोग गणना कार्य में रहा।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!