महापौर ने किया जन्म, मृत्यु व विवाह पंजीयन शाखा का किया औचक निरीक्षण, जन्म प्रमाण-पत्र के 250 प्रकरण लंबित होने पर की नाराजगी व्यक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतलाम । नगर निगम विकास शाखा स्थित जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा का महापौर प्रहलाद पटेल ने आकस्मिक निरीक्षण कर जन्म, मृत्यु व विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्रों की जानकारी लिये जाने पर जन्म प्रमाण-पत्र के 250 से अधिक प्रकरण लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारी को निर्देशित किया कि कार्य समय पर पूर्ण करें जिससे नागरिकों को अनावश्यक चक्कर ना लगाना पड़े।
जन्म प्रमाण-पत्र देरी से मिलने की शिकायतों पर महापौर प्रहलाद पटेल ने जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा का निरीक्षण कर प्रमाण-पत्रों की जानकारी संबंधित कर्मचारी संदीप गौसर से लेने पर बताया कि 250 प्रकरण लंबित है। महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्देशित किया कि 250 प्रकरण लंबित होना आपकी कार्य के प्रति लापरवाही दर्शित करता है कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्य में गति लाये जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा में एक अतिरिक्त कर्मचारी पदस्थ किया।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!