कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, ‘हिसाब दो जवाब दो’ आंदोलन, मंदसौर विधायक विपिन जैन ने रतलाम में की प्रेस वार्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतलाम। प्रदेश में मोहन सरकार का एक साल पूरा होने पर कांग्रेस ने प्रदेश की मोहन सरकार से एक साल का हिसाब मांगा है। कांग्रेस ने 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव कर ‘हिसाब दो जवाब दो’ आंदोलन का ऐलान किया है।
गुरूवार को सर्किट हाऊस में मंदसौर विधायक विपिन जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई आरोप भी लगाए। जैन ने कहा डॉ मोहन यादव की सरकार को एक साल हो गया है और वो हर मोर्चे पर विफल रही है। श्री जैन ने कहा एक साल लंबा पीरियड होता है। इस एक साल में मप्र ने क्या-क्या देखा? बेटियों से बलात्कार होते हुए देखे। एक साल में बहनों, बच्चों को गायब होते देखा। माफिया राज को सरकार पर हावी होते हुए देखा। ड्रग्स माफिया का उद्योग पनपते हुए देखा। संकल्प पत्र के धोखे को एक साल में जनता ने भोगते हुए देखा। श्री जैन ने कहा बेरोजगारो को परेशान होना पड़ रहा है। सारी भर्तिया बंद है और हिसां ,अपराध प्रदेश में व्याप्त हैं।
लाड़ली बहनो को नहीं दिए 3 हजार रुपए
विधायक श्री जैन ने कहा बीजेपी ने संकल्प पत्र में कहा था कि लाडली बहनों को तीन हजार रुपए देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा था ये राशि 3 हजार से 5 हजार तक बढ़ती जाएगी।
महिला हिंसा में प्रदेश नम्बर एक है। अभी कुछ दिनो पहले ही मंदसौर जिले में एक दलित महिला को दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है। श्री जैन ने कहा भाजपा शासन में एक भी ऐसी टेबल नही है जहां बिना भ्रष्टाचार के काम होता हो। श्री जैन ने कहा सीएम यादव ने मध्यप्रदेश को कर्ज के दलदल में फंसा दिया है। श्री जैन ने कहा किसानो को खाद नही मिल पा रहा है, सोयाबीन और गेंहू के भाव नही मिल पा रहा है , अन्नदाता परेशान है और सरकार के नुमाइंदे भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं। प्रेसवार्ता के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष फैय्याज मंसूरी आदि उपस्थित थे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!