वेयरहाउस शाखा प्रभारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया रंगेहाथों गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सागर। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पर सागर लोकायुक्त इकाई ने आज पन्ना जिले के अमानगंज में एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन के शाखा प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
मामले का विवरण
आवेदक अनमोल रावत, निवासी वार्ड नं. 5, अमानगंज, जिला पन्ना ने शिकायत दर्ज की थी कि उनके वेयरहाउस में स्टैक/रैक लगवाने के एवज में आरोपी जितेंद्र कुशवाहा, जो कि कनिष्ठ सहायक और अमानगंज शाखा प्रभारी हैं, ने 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने 10 मई 2025 को आवेदक से 5,000 रुपये पहले ही ले लिए थे। शेष 5,000 रुपये की रिश्वत लेते समय लोकायुक्त पुलिस ने आज 14 मई 2025 को आलोक वेयरहाउस, कटनी रोड, अमानगंज में ट्रैप कार्रवाई कर जितेंद्र कुशवाहा को धर दबोचा।
ट्रैप कार्रवाई
ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक रोशनी जैन ने किया, जिसमें निरीक्षक के.पी.एस. बैन और लोकायुक्त स्टाफ के अन्य सदस्य शामिल थे। घटनास्थल पर आरोपी को रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ा गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
लोकायुक्त की अपील
सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए लोकायुक्त ने हेल्पलाइन नंबर 8435794333 जारी किया है। नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
लोकायुक्त की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है, और यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!