सुशील कोचट्टा होंगे आज से नगरपालिका अध्यक्ष,वित्तीय कार्यो को छोड़कर करेंगे नपाध्यक्ष के सभी काम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। नगरपालिका परिषद जावरा की परिषद को करीब ढाई साल पूरे होने आए हैं। ढाई साल बाद यानी आज 10 दिसंबर 24 से नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार नपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा संभालेंगे। कारण हैं, नगरपालिका अध्यक्ष अनम कड़पा का छुट्टी पर जाना। दरअसल नपाध्यक्ष अनम कड़पा 22 दिन की हज उमराह की यात्रा पर गई हैं, ऐसे में वह अगले 22 दिन का नपाध्यक्ष का अपना चार्ज नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा को देकर गई हैं। लेकिन इस दौरान कोचट्टा नपाध्यक्ष का केवल प्रशासनिक कार्यभार ही संभालेंगे, उन्हें वित्तिय अधिकारी नहीं रहेंगे। सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बताया कि नपाध्यक्ष चंद दिनों के लिए छुट्टी गई हैं, यदि वे 3 महिने से अधिक के अवकाश पर जाती तो शासन स्तर से नपा उपाध्यक्ष को प्रशासनिक के साथ वित्तिय भार भी संभालना पड़ता। लेकिन महज 22 दिन के अवकाश के चलते कोचट्टा को केवल प्रशासनिक काम ही करना हैं, उन्हें किसी प्रकार का कोई वित्त संबंधी काम नहीं करना हैं।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!