अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी:पुलिस ने 33 ग्राम MD के साथ 03 युवको को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी जावरा(ग्रामीण) शक्ति सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद क्षेत्र में कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में टीम गठित की गई । उक्त टीम के ढोढर चौकी प्रभारी उनि सत्येन्द्र रघुवंशी एवं सउनि राधेश्याम मीणा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना के आधार पर NDPS एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 10.12.2024 को महू-नीमच फोरलेन, बरखेड़ी फंटा ढोढर पर क्रेटा कार रजिस्ट्रेशन नंबर MP18C8288 को रोककर कार में अवैध मादक पदार्थ 33 ग्राम MD Drug किमती 03 लाख रूपये की तस्करी करते तीन तस्कर ताहिर खां, सोहेब खां और सरदार खां को गिरफ्तार किया। उक्त मामले में थाना रिंगनोद पर अप.क्रं- 470/2024 धारा- 8/22 NDPS एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आऱोपीगण से जप्त MD ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है । आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीयों की गिरफ्तारी की जावेगी ।

गिरफ्तार आरोपी-
01. ताहिर खां पिता बबलू खां मेवाती उम्र 21 साल निवासी निमरानी थाना बलकवाड़ा जिला खरगोन
02. सोहेब खां पिता नकीब खां मेवाती उम्र 20 साल निवासी निमरानी थाना बलकवाड़ा जिला खरगोन
03. सरदार खां पिता काजू खां शेख उम्र 53 साल निवासी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ

जप्त मश्रुका- अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स वजनी 33 ग्राम किमती करीबन 3,00,000 रुपये तथा क्रेटा कार रजिस्ट्रेशन नंबर MP18C8288 किमती 15,00,000 रुपये कुल जप्त मश्रुका 18,00,000/- रुपये

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक स्वराज डाबी एवं उनकी टीम उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, उनि राजेश मालवीय, सउनि राधेश्याम मीणा, प्र.आऱ. राहुल उपाध्याय, प्र.आऱ. तेज सिंह, आर. नरेन्द्र सिंह जगावत, आऱ. शोभाराम वर्मा, आऱ. जितेन्द्र व्यास, आर. राकेश लोहार, सैनिक छत्रपाल की सराहनीय भूमिका रही है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!