गर्मियों में प्यासे पक्षियों के लिए इनरव्हील क्लब शक्ति मंदसौर की पहल : आमजन को सकोरे देकर छतों व बालकनियों में पानी भरकर रखने की अपील की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। इनरव्हील क्लब मंदसौर शक्ति ने तपती गर्मी के मौसम में प्यासे पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एक सराहनीय पहल की है। क्लब की अध्यक्ष रत्ना बसेर के नेतृत्व में गांधी चौराहा क्षेत्र में आमजन को स्कोरे (पानी के पात्र) वितरित किए गए, ताकि लोग अपने घरों की छतों और बालकनियों में इन्हें रखकर पक्षियों की प्यास बुझा सकें।
क्लब अध्यक्ष रत्ना बसेर ने बताया कि इनरव्हील क्लब शक्ति मंदसौर की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी माध्यम है। यदि हम सभी मिलकर अपने घरों में सकोरे रखें और नियमित रूप से उनमें पानी भरें, तो यह पक्षियों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है। आपने कहा कि पक्षियों हेतु दाना पानी रखने को हम अपना संस्कार बनाएं और अपनी जीवन शैली में शामिल करें।
इस अवसर पर क्लब एडिटर विनिता सिंघवी ने भी आमजन को समझाइश दी कि गर्मियों में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि यह एक छोटा सा प्रयास है, जिससे हम बेजुबान पक्षियों की जान बचा सकते हैं।
इस कार्य में पक्षी बचाओ के राकेश भाटी और उनकी टीम ने भी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर क्लब की सदस्याएं भी उपस्थित रही।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!