रतलाम जिले में भाजपा मंडलो के अध्यक्षों की हुई घोषणा, शहर सहित जिले के पांच मंडलो की घोषणा बाकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
रतलाम। बीजेपी ने आज शुक्रवार को शहर तथा ग्रामीण मंडलो के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। घोषणा में शहर के तीन और ग्रामीण के सत्रह मंडल शामिल है। पांच मंडलो की घोषणा अभी बाकि है जिसमे शहर के दो मंडल है। शहर के तीन मंडलो के पूर्व अध्यक्ष को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा ने पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल शहर मयूर पुरोहित, सूरजमल जैन मंडल शहर निलेश गाँधी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल शहर आदित्य डागा, धराड मंडल ग्रामीण कमलेश पाटीदार, चन्द्रशेखर आजाद मंडल ग्रामीण अशोक धाकड़, शबरी मंडल ग्रामीण को संजय पाटीदार, आलोट मंडल आलोट को दिलीप सिंह डोडिया, ताल मंडल आलोट शुभम गुर्जर, राजमाता सिंधिया मंडल आलोट गोपाल डांगी, जोगणिया माता मंडल आलोट हरी सिंह गुर्जर, जावरा नगर मंडल जावरा राजेश शर्मा, पिपलौदा मंडल जावरा दिनेश पाटीदार, सुखेडा मंडल जावरा रितेश जैन, मिंडलेश्वर महादेव मंडल जावरा डॉ. राजेंद्र देवड़ा, डॉ. लक्ष्मीनारायण मंडल जावरा मांगीलाल पांचाल, सैलाना मंडल सैलाना पंकज राठौड़, सरवन-बेदडा मंडल सैलाना भेरू सिंह निनामा, रावटी मंडल सैलाना महेंद्र जाट, बाजना मंडल सैलाना विधानसभा नरेंद्र वसुनिया तथा राजापुरा माताजी मंडल सैलाना कैलाश झोडिया के नियुक्ति की घोषणा हुई।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!