रोजगार पंजीयन की शर्त हटने से युवाओं में चिंता, पुनर्विचार हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मंदसौर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने हेतु कई सकारात्मक प्रयास किए हे जिससे प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को लाभ मिला हे,परंतु अभी वर्तमान में प्रदेश में घोषित आरक्षक भर्ती-2025 की अधिसूचना में रोजगार पंजीयन की अनिवार्यता हटा दी गई है,जिससे प्रदेश में निवासरत बेरोजगार युवाओं पर चिंता की लकीर छा गई हे।सरकार के इस फैसले से युवाओं में भय का माहौल बना हुआ हे कि कही उनका अधिकार उनसे छीन न लिया जाए।

मध्यप्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय न हो इस हेतु भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री एवं भाजपा डॉक्यूमेंटेशन विभाग के जिला संयोजक मिथुन वप्ता ने मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर मांग करी हे कि सरकार युवाओं के हित में रोजगार पंजीयन की शर्त को यथावत रखे और मध्यप्रदेश के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को ही आरक्षक भर्ती में अवसर प्रदान करे।
मध्यप्रदेश के युवाओं की बात रखते हुए मिथुन वप्ता ने बताया कि हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में घोषित आरक्षक भर्ती-2025 की अधिसूचना में रोजगार पंजीयन की अनिवार्यता हटा दी गई है। इस फैसले को लेकर बेरोजगार युवाओं में चिंता जताई जा रही है। युवाओं का कहना है कि रोजगार पंजीयन व्यवस्था से स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलती थी, जबकि अब बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए भी रास्ता खुल गया है।यदि ऐसा होता हे तो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासियों को नौकरी पाने का लाभ नहीं मिल पाएगा जबकि पहला अधिकार मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं का ही बनता हे।
युवाओं का कहना है कि रोजगार पंजीयन की अनिवार्यता हटाने से प्रतियोगिता और कठिन हो जाएगी। प्रदेश के वे युवा, जिन्होंने वर्षों से रोजगार पंजीयन करवा रखा है, अब अपने आप को वंचित महसूस कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह व्यवस्था स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता देने का एक बेहतर साधन थी।
मिथुन वप्ता ने सरकार का धन्यवाद देते हुए यह भी माना कि प्रदेश सरकार ने बीते वर्षों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हाल ही में शिक्षकों, पटवारियों और पुलिस के पदों पर हुई भर्ती से हजारों युवाओं को अवसर मिला। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और स्वरोजगार योजनाओं ने भी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है।
अतः मेरा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन हे कि प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के हित में और उनके उज्ज्वल भविष्य की चिंता करते हुए इस विषय पर पुनर्विचार करे, ताकि प्रदेश के पंजीकृत बेरोजगारों को अवसर मिल सके और सरकार के प्रति उनका भरोसा और मजबूत हो सके।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









