स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिलों के विरोध में जनआंदोलन, विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर किया आक्रोश व्यक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुराने मीटर के रिकॉर्ड से मिलान कर परीक्षण करने का दिया आश्वासन

मंदसौर। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में हुई कथित भारी बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को शहर में जनआंदोलन देखने को मिला। बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में आम नागरिकों ने जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में स्टेडियम मार्केट स्थित विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली बिलों में अनियमित और अत्यधिक वृद्धि हुई है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं। नागरिकों ने मांग की कि बढ़े हुए बिलों की तत्काल समीक्षा कर उन्हें वापस या संशोधित किया जाए।

घेराव के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि स्मार्ट मीटरों की जांच की जाएगी तथा पुराने मीटर के रिकॉर्ड से उनका मिलान कर परीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी सहमति दी कि जांच अवधि के दौरान किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा तथा जांच पूर्ण होने तक संबंधित मामलों में आवश्यक राहत दी जाएगी।

आंदोलन के बाद मीडिया से बात करते हुए जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर ने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिल आमजन के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। उन्होंने प्रभावित उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि उनके बिल अनुमानित खपत से अधिक आए हैं तो वे नजदीकी विद्युत कार्यालय में जाकर लिखित रूप से आपत्ति दर्ज कराएं।

इस अवसर पर श्रीमती रूपल संचेती, पार्षद कमलेश सोनी, योगिता बैरागी, सुधा फरक्या, संतोष मोदी, आशा सेठिया, शकुंतला फरक्या, हंसा माली, सावित्री देवी, अनुपम त्रिपाठी, आशीष जैन, विनोद सांखला, मनीष राठौर, नितिन भावसार, लक्ष्मी चौहान, अमित छाबड़ा, चंदा बाकलीवाल, हेमलता शक्तावत, शोभा चौहान, वसीम खान, श्याम चौधरी, प्रताप सिंह चंद्रावत, अजय मंडलोई, महेश मोदी, अंकित दुबे, जसबीर छाबड़ा, शैलेंद्र चौधरी, लोकेश मोड़ सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!