मंडी में किसानों की समस्या को लेकर पूर्व जनपद अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन, प्लेटफॉर्म खाली कराने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामविलास धाकड़ ने सचिव को लिखा पत्र, कहा- व्यापारियों के कब्जे से किसानों को हो रही परेशानी

जावरा। कृषि उपज मंडी अरणियापीथा, जावरा में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर मंडी परिसर के प्लेटफॉर्म (ड्रम प्लेटफॉर्म) खाली कराने की मांग की है।

सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि मंडी परिसर में व्यापारियों द्वारा प्लेटफॉर्म पर कृषि जिंस रखी जा रही है, जिसके कारण किसानों को अपनी उपज उतारने और बिक्री के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में किसानों को खुले स्थान पर उपज रखना पड़ रही है, जिससे बारिश के मौसम में फसल भीगने का खतरा बना रहता है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बारिश के कारण उपज गीली होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए मंडी प्रशासन से सभी प्लेटफॉर्म तत्काल खाली कराने की मांग की गई है, ताकि किसानों को उपज रखने और बेचने के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो सके।

पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने मंडी प्रशासन से किसानों के हित में शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि प्लेटफॉर्म खाली कराए जाते हैं तो किसानों को राहत मिलेगी और उनकी उपज सुरक्षित रह सकेगी।
रामविलास धाकड़ द्वारा दिए गए इस ज्ञापन के बाद अब किसानों की नजर मंडी प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!