पशुपतिनाथ विश्राम गृह की मरम्मत कर बेहतर सुविधा युक्त बनाए : कलेक्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य मार्च तक पूर्ण करें,कलेक्टर ने पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग ने पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य के संबंध में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा को निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विश्राम गृह की मरम्मत का कार्य बहुत अच्छे से किया जाए। विश्रामगृह में बेहतर सुविधा प्राप्त हो इसको ध्यान में रखते हुए मरम्मत करें। अतिथि ग्रह में यात्रियों की सुविधा हेतु व्यापक जल व्यवस्था, सुलभ जन व्यवस्था, रोड एवं डामरीकरण कार्य, कमरों की रेनोवेशन, वाटर प्रूफिंग कार्य के लिए निर्देशित किया गया। पशुपतिनाथ मंदिर में आने वाले यात्रियों को ठहरने के लिए ज्यादा से ज्यादा बेहतर व्यवस्था मुहैया कराई जाए। यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जन सामुदायिक कार्य गुणवत्ता पूर्वक किए जाए। यात्रियों के ठहरने हेतु व्यापक व्यवस्था सिंहस्थ के दृष्टिगत रखते हुए करें। लोक निर्माण एजेंसी पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य मार्च तक पूर्ण करें।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर रविंद्र परमार, पशुपतिनाथ लोक निर्माण एजेंसी, पर्यटन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!