विमला प्रकाश पुंज डोसी फाउण्डेशन अन्नक्षेत्र कमेटी को भेंट करेगा मोक्ष रथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फाउंडेशन के फाउंडर सीए प्रतीक डोसी ने अपने पिता की स्मृति में शव वाहन डोनेट करने की घोषणा की थी
मंदसौर। दिनांक 1 दिसम्बर रविवार को विमला प्रकाश पुंज डोसी फाउण्डेशन एक सर्वसुविधायुक्त शव वाहन को अन्नक्षेत्र कमेटी मंदसौर को भेंट करेंगा। विमला प्रकाश पुंज डोसी फाउण्डेशन के फाउण्डर सीए प्रतिक डोसी ने अपने पिता स्व. श्री प्रकाशचंद्र जी डोसी कर सलाहकार की स्मृति में एक शव वाहन डोनेट करने के घोषणा की थी। उसी के तहत यह सर्वसुविधायुक्त शव वाहन बनकर तैयार हो चुका है जिसे 1 दिसम्बर को अन्नक्षेत्र कमेटी मंदसौर को भेंट किया जायेंगा जिसका संचालन यह कमेटी करेंगी।

क्या है विमला प्रकाश पुंज डोसी फाउण्डेशन
विमला प्रकाश पुंज डोसी फाउण्डेशन कोविड 19 की भीषण महामारी के एक वर्ष पहले असित्त्व में आया। जो मुख्य तौर पर मेडिकल उपकरण उपलब्ध करवाता है। इस संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों मेडिकल उपकरण जैसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर,ऑक्सीजन सिलेंडर, वॉकर, स्टीक,पलंग, स्टीम बैड, व्हील चेयर आदि उपकरण जरूरत के लिए दिये जाते हे जिन्हें व्यक्ति अपने उपयोग के बाद लौटा देते है। फाउण्डेशन विगत पांच वर्षो से यह कार्य कर रहा है। फाउण्डेशन अब मंदसौर में जरूरत को देखते हुए सर्व सुविधायुक्त शव वाहन देने जा रहा है।

क्या है अन्न क्षेत्र कमेटी
अन्नक्षेत्र कमेटी मंदसौर नगर में शमशान घाट का संचालन करती है। शमशान घाट पर सभी प्रकार की सुविधाएं यह कमेटी उपलब्ध करवाती है। विमला प्रकाश पुंज डोसी फाउण्डेशन द्वारा दिये जाने वाले इस शव वाहन का संचालन आगे से अन्न क्षेत्र कमेटी मंदसौर ही करेंगी।

शव वाहन में रहेगी ये सुविधाएं
विमला प्रकाश पुंज डोसी फाउण्डेशन के फाउण्डर सीए प्रतिक डोसी ने बताया कि उक्त शव वाहन में हर प्रकार की सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है। इसमें मॉच्युरी फिजर बॉक्स, साउण्ड सिस्टम, फूल मशीन, कैमरा, पानी व्यवस्था, सिढी निशनी, थाली रखने का स्थान आदि का विशेष ध्यान रखा गया है। यदि किसी शव कुछ देर रखना पडे इसलिए मॉच्युरी फिजर बॉक्स इसमें दिया है। गमी हुए परिवार के उपर बैण्ड का अतिरिक्त खर्च न आयें इसलिए साउण्ड सिस्टम भी लगवाया गया है। गमी हुए परिवार के कोई सदस्य किसी कारण वश अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो तो उनके कैमरा दिया गया है जिसमें अंतिम यात्रा को रिकार्ड किया जा सकेंगा ताकि परिजन बाद में यह देख सकें और अंतिम दर्शन कर सकें।

Yogesh Porwal
Author: Yogesh Porwal

वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!