ढोढर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 200 पेटी अवैध शराब बरामद, मौके से दो तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा । पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ढोढर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

दिनांक 28.11.2025 की रात मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरखेड़ी फंटा ढोढर के समीप दबिश दी। मौके से एक बोलेरो पिकअप वाहन को रोका गया, जिसमें अवैध शराब परिवहन की जा रही थी। वाहन से देवेंद्र पिता रघुवीर सिंह नरका, उम्र 20 वर्ष, निवासी नायन बिड़लाग्राम नागदा जिला उज्जैन

नदीम पिता शकील अहमद अंसारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी बेरी मैदान बुरहानपुर, हाल मुकाम चंदन नगर, इंदौर
को हिरासत में लिया गया। तलाशी में वाहन से 200 पेटी पावर 10,000 बीयर केन मिलीं। प्रत्येक पेटी में 24 केन, प्रत्येक केन 500 मिलीलीटर की मात्रा के साथ कुल 2400 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,24,000 रुपये है। साथ ही महिंद्रा बोलेरो पिकअप (क्रमांक MP-09-GH-8292) जिसकी कीमत लगभग 6,00,000 रुपये बताई गई, उसे भी जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 455/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।

जब्त मश्रुका
200 पेटी पावर 10,000 बीयर केन — कुल 2400 लीटर — कीमत लगभग 6,24,000 रुपये
महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन MP-09-GH-8292 — कीमत लगभग 6,00,000 रुपये

गिरफ्तार आरोपी
देवेंद्र पिता रघुवीर सिंह नरका, जाति राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम नायन बिड़लाग्राम नागदा जिला उज्जैन
नदीम पिता शकील अहमद अंसारी, जाति मोमिन, उम्र 35 वर्ष, निवासी बेरी मैदान बुरहानपुर, हाल मुकाम चंदन नगर, इंदौर

सराहनीय भूमिका
निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, सहायक उपनिरीक्षक गजेन्द्र शेखावत, आरक्षक 914 राहुल उपाध्याय, आरक्षक 923 जितेन्द्र व्यास, आरक्षक 279 मुकेश गेहलोत, एवं आरक्षक 291 कृष्णपाल सिंह की भूमिका रही

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!