अघोषित बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, विद्युत मंडल रिंगनोद पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लो-वोल्टेज, ढीले तार, जर्जर पोल और फसल नुकसान की समस्याओं के समाधान की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। रिंगनोद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज, खेतों में ढीले तारों के कारण आग लगने से फसल नुकसान, निजी भूमि पर बिजली के खंभे लगाने, जर्जर विद्युत पोल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लटकते बिजली तारों सहित विभिन्न विद्युत समस्याओं को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने विद्युत मंडल रिंगनोद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष भेरूलाल परमार, पंचायत अध्यक्ष राजेश पनोला एवं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव डाबी द्वारा किया गया, जबकि शोभाराम मालवी कामलिया ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत रिंगनोद के सरपंच युसूफ अजीज खान, गोंदी सरपंच शंकरलाल, आसावटी सरपंच लालू परमार एवं बिनोली सरपंच नटवर सिंह द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में पधारे किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों का आभार भारेंद्र पाठक ने व्यक्त किया।

ज्ञापन में बताया गया कि भीषण गर्मी के इस दौर में बार-बार हो रही बिजली कटौती से आमजन, किसान, व्यापारी एवं विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि अघोषित विद्युत कटौती तत्काल बंद कर विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार किया जाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ ने की। इस दौरान राजेश भरावा, बलवंत सिंह, गोदी शंकर, जगदीश यादव, रमेश शाह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग उठाई।

कार्यक्रम में राजेंद्र डूंगरवाल, जगदीश पटेल गुर्जर, शीतल श्रीमाल, बद्रीलाल गुर्जर, कालूराम गुर्जर, दीपक रायकवार, बंसीलाल राठौड़, फिरोज मेव, रणछोड़ धनगर, रतन सिंह कछवा, सरफराज शाह, मुकेश लालवानी, विनोद रायकवार, चेतन रायकवार, मांगीलाल, राधेश्याम शाह, गोपाल पाटीदार, चंदू जोशी, बलराम धाकड़, प्रहलाद शर्मा, दीपक मालवीय, रूगनाथ मालवी, दाऊद शेख, शराफत बैग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!