सर्वसुविधा युक्त सीएम राइज स्कूल से बच्चों का गुणात्मक शैक्षणिक विकास होगा : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा ने 1 करोड़ 31 लाख से निर्मित एसडीएम कार्यालय एवं 33 करोड़ 66 लाख से निर्मित सीएम राइज स्कूल मल्हारगढ़ का लोकार्पण किया

मंदसौर। उप मुख्‍यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्‍हारगढ में 33 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीएम राइज स्‍कूल मल्हारगढ़ एवं 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित एसडीएम कार्यालय मल्हारगढ़ का लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, राजेश दीक्षित, मदन लाल राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी, मल्हारगढ़ एसडीएम रविंद्र परमार,प्राचार्य, स्कूल के छात्र-छात्राएं, पत्रकार मौजूद थे।

लोकार्पण अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि ऐसे गरीब परिवार जो बच्चों को प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा सकते। माता-पिता की बहुत इच्छा होती है कि उनके बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़े। लेकिन ऐसे गरीब परिवारों की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए सर्व सुविधायुक्त सीएम राइज स्कूल बनाए गए। जहां पर बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियां और हर सुविधा मिलेगी। शासकीय विद्यालय ऐसे बन रहे हैं जिसमें हर व्यक्ति अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेज सकते है। जहां पर सारे विषय पढ़ाए जाएंगे। सारी सुविधा होगी। सरकार ने गरीब व्यक्ति के लिए, महिलाओं के लिए, किसानों के लिए, युवाओं के लिए काम किया है। उनकी चिताओं को समझा है। सरकार ने आगामी 25 साल का रोड मैप बनाया है। उस पर सरकार काम कर रही है। विकास का रास्ता बनाया है। सरकार जनता की तकलीफ को दूर करने के लिए बनी है। सरकार ने अपने राजधर्म का पालन किया है। हर हाथ में काम हो, इलाज हो, शिक्षा का प्रबंध हो। यह सरकार ने करके दिखाया है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों को फ्री में इलाज मिल रहा है। सरकार ने 5 लाख का गारंटी कार्ड दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पाटीदार द्वारा कहा गया की शिक्षा संस्कारों की रक्षा के लिए जरूरी है। सामाजिक बनने के लिए, विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा स्वस्थ मानसिकता को जन्म देती है। राजेश दीक्षित द्वारा कहा गया कि शिक्षा और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। शिक्षा के लिए बड़े-बड़े सीएम राइज स्कूल बनाए गए। सड़कों का जाल बिछाया गया। स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरे इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए। लोकार्पण के बाद टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों को मंच से फुट बास्केट प्रदान किए गए।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!