जावरा। स्वर्गीय जीतू गुर्जर की पुण्य स्मृति में उनके मित्रों और परिवारजनों ने एक अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित की। हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप और सार्थक जीवन चैरिटी ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में मार्तनगज क्षेत्र में रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 59 मित्रों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
जीतू गुर्जर की अल्पायु में सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी, लेकिन उनके समाजसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक कार्यों ने सभी को गहराई से प्रेरित किया। परिवारजनों का कहना है कि अपनों की पुण्य तिथि पर समाज हित में हर वर्ष रक्तदान शिविर या वृक्षारोपण जैसे कार्य आयोजित करने चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिले।

कार्यक्रम में जावरा विधायक प्रतिनिधि प्रांजल पाण्डेय, युवा जिला अध्यक्ष जीतू मालवीय, गोपाल गुर्जर, मांगीलाल पटेल, कमलेश्वर पटेल, ध्यान सिंह, बलवंत सिंह, कारण सिंह, अनिल जी मालवीय, पवन सिंह, अर्जुन गुर्जर, रवि गुर्जर, राजवीर गुर्जर, अंकित, दीपक गुर्जर, विजय शर्मा, अर्जुन शर्मा, विनोद शर्मा, अरुण गुर्जर, बंटी चौधरी, हर्ष बना, नागेश्वर चौधरी और कपिल सिसोदिया सहित कई युवा साथी उपस्थित रहे।
यह आयोजन युवाओं को समाजसेवा की ओर प्रेरित करने का उत्कृष्ट उदाहरण है। जीतू गुर्जर की यादें और उनके कर्म सदैव जीवंत रहेंगे। रोपित वृक्ष उनके जीवन का प्रतीक बनकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









