चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक चोरियों का पर्दाफाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
रतलाम। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जावरा औद्योगिक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी की योजना बनाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में 13 से अधिक चोरी की वारदातों का पर्दाफाश हुआ है।

गिरफ्तारी की पूरी कहानी
औद्योगिक थाना जावरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक एक फोर-व्हीलर (इको कार) में सवार होकर जावरा क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजू लाल कंजर पिता जसवंत भेपाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी सोमचली, थाना उनहेल, जिला झालावाड़, राजस्थान और चंदपाल कंजर पिता नाहरसिंह कंजर, उम्र 26 वर्ष, निवासी पाम टोंकड़ा, थाना उनहेल, जिला झालावाड़, राजस्थान बताया।

आरोपियों ने कबूल किया कि कुछ दिन पहले ग्राम करडिया से एक भैंस, दो पाड़ियां और एक बछड़ा चोरी कर जंगल में छिपाया था। बाद में इन पशुओं को 80,000 रुपये में बेच दिया। इसमें से राजू लाल ने 35,000 रुपये अपने पास रखे और चंदपाल को 45,000 रुपये दिए। राजू लाल ने आगे बताया कि उसने 40,000 रुपये की राशि आमरजला व खजूर देवड़ा के बीच रोड किनारे शनि एवं संत बाबा मंदिर के पास ईंटों के नीचे छिपाई है।

खुलासा हुई चोरी की वारदातें
आरोपियों ने निम्नलिखित चोरियों में अपनी संलिप्तता कबूल की है:
1. ग्राम मावता से मोटरसाइकिल चोरी (5-6 माह पूर्व)
2. ग्राम तालीदाना से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी (डेढ़ माह पूर्व)
3. ग्राम बिगड़िया से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल चोरी
4. ग्राम रनीगांव से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी
5. ग्राम भाटखेड़ा चिकलाना से मोटरसाइकिल चोरी
6. ग्राम गोठा रोड से मोटरसाइकिल चोरी
7. ग्राम मायाखेड़ा से मोटरसाइकिल चोरी
8. ग्राम आलमपुर ठिकरिया से मोटरसाइकिल चोरी
9. ग्राम लोहारी (जावरा) से पवन चौकी के पास चोरी
10. ग्राम रलामपुर से 4 बकरियां चोरी
11. ग्राम वगला चौरसाड़ा से बकरे-बकरियां चोरी
12. ग्राम छायां से ट्यूबवेल की केबल चोरी (हाल ही में)
13. ग्राम करडिया से पशु चोरी

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है। उनके गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही और कई चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!