मंदसौर। नाहरगढ़ थाना प्रकरण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उठाई गई मांग के बाद संबंधित एएसआई कन्हैयालाल यादव के विरुद्ध प्रारंभिक कार्रवाई की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि उनकी जिला पुलिस अधीक्षक से हुई चर्चा के उपरांत संबंधित एएसआई कन्हैयालाल यादव को लाइन अटैच कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
कांग्रेस ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यह मामले में निष्पक्ष जांच की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिला कांग्रेस कमेटी ने अपेक्षा जताई है कि विभागीय जांच पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष में साथ खड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही विश्वास जताया है कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा और मामले की सच्चाई सामने आएगी।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








