सड़क हादसे में युवा व्यापारी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। कल मंदसौर में कलेक्ट्रेट के सामने हुए एक सड़क हादसे में युवा मंडी व्यापारी दीपक जैन की मौत के मामले में शुक्रवार को बीपीएल चौराहे पर आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने, तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, हादसा एक स्कॉर्पियो वाहन के कारण हुआ, जिसे एक निजी चिकित्सक चला रहा था। तेज गति से आ रहे स्कॉर्पियो वाहन ने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सवार दीपक जैन को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चिकित्सक को जिला अस्पताल मंदसौर ले जाया गया, जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि चालक की हालत इतनी गंभीर नहीं थी कि उसे रेफर करने की आवश्यकता हो।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!