मंदसौर। आबकारी विभाग ने सीतामऊ-सुवासरा रोड पर काचरिया फंटा टोल टैक्स के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अल्टो कार (क्रमांक RJ-35/GA-2332) से 10 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की। वाहन चालक राजपाल सिंह, निवासी ग्राम महुआ, जो कार पर “प्रेस रिपोर्टर” लिखवाकर शराब तस्करी कर रहा था, को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दॉगी ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान 10 पेटी देशी शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। राजपाल सिंह के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और पूछताछ जारी है। जब्त शराब और वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 41 हजार रुपये है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह गरवाल, आरक्षक चेतन राठौर, रवि राठौर और कपील मारू मौजूद थे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और संग्रहण पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









