होमगार्ड जवान की बुलेट मोटर सायकल से हुई टक्कर से घायल युवक की चौथे दिन मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम :अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद माने
जावरा। सात मई को दलौदा फोरलेन पर होमगार्ड जवान की बुलेट मोटर सायकल से हुई टक्कर से घायल हुए युवक की चौथे दिन मौत हो गई। परिजनों ने आर्थिक सहायता व अन्य मांगों को लेकर चक्काजाम व प्रदर्शन किया। मौके पर थाना प्रभारी व तहसीलदार पहुंचे तथा योजना अनुसार जो भी सहायता होगी दी जाएगी की समझाइश दी तब जाकर धरना समाप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि 4 दिन पहले महू-नीमच फोरलेन रोड पर बुधवार की शाम साढ़े आठ बजे दलौदा चौपाटी पर पैदल जा रहे फिरोज को होमगार्ड जवान की बुलेट मोटर सायकल से टक्कर हो गई थी। इससे वह गंभीर घायल हो गया था।
घायल को पहले मंदसौर जिला चिकित्सालय भेजा गया वहां से हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर कर दिया था।इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही फतेहगढ़ के ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए। शव आने से पहले ही परिवार ने आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगों को लेकर चक्काजाम की तैयारी कर ली। सूचना पर थाना प्रभारी मनोज गर्ग और तहसीलदार अभिषेक चौरसिया मौके पर पहुंचे। शाम करीब पौने छह बजे जैसे ही एंबुलेंस शव लेकर नई फतेहगढ़ पहुंची, ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोरलेन पर घेर लिया। शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक फिरोज परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसके पिता एहमद खा सत्तर वर्ष की आयु के है तथा उनसे चला फिरा नहीं जाता है। फिरोज की चार पुत्रियां हैं, तथा चारों नाबालिग है। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक गहरा गया है।
तहसीलदार अभिषेक चौरसिया ने परिजनों को समझाइश दे आश्वासन दिया कि शासन के नियमानुसार जो भी होगी मदद की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। देर शाम नो बजे फिरोज का शव सुपुर्द ए खाक किया गया। थाना प्रभारी मनोज गर्ग ने बताया कि परिजन की शिकायत पर गुरुवार को होमगार्ड जवान चंद्रपाल सिंह के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की धारा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!