छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को सफल बनाने जिला कांग्रेस ने प्रत्येक ब्लॉक में 10 हजार छात्र-युवा पंजीयन का लक्ष्य तय किया
जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक पिपलिया मंडी में सम्पन्न हुई
पिपलियामंडी। माननीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर 2026 को इंदौर आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों एवं अधिकाधिक छात्र-युवा पंजीयन को लेकर आज पिपलिया मंडी स्थित पोरवाल धर्मशाला में जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सदाशिव यादव के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक विपिन जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव अनिल शर्मा ने किया तथा आभार ब्लॉक अध्यक्ष विजेश मालेचा ने माना।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस प्रभारी सदाशिव यादव ने कहा कि छात्र और युवा देश के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण शक्ति हैं। “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की आवाज को मजबूत मंच मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम है।इसमें प्रत्येक ब्लॉक में 10 हजार छात्र एवं युवाओं के पंजीयन के लक्ष्य को गंभीरता से लेते हुए गांव, बूथ और वार्ड स्तर तक संपर्क अभियान चलाएं तथा अधिकाधिक छात्रों एवं युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधे जुड़ाव में है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि आज का युवा देश की दिशा और भविष्य तय करने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। “छात्रों की गूंज” के माध्यम से अधिक से अधिक छात्र-युवाओं को जोड़ना और उनकी आवाज को लोकतांत्रिक मंच प्रदान करना कांग्रेस संगठन की प्राथमिकता है। श्री गुर्जर ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ पंजीयन अभियान में जुटने का आह्वान किया।
विधानसभा एवं ब्लॉक, मंडलम, वार्ड स्तर पर पंजीयन लक्ष्य, क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तथा छात्र-युवा संपर्क अभियान को गति देने को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विधायक विपिन जैन ने कहा कि छात्रों एवं युवाओं के पंजीयन के लिए कॉलेज स्तर पर अभियान के माध्यम से पंजीयन करने के लिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन कर
सभी की कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रयास करेंगे।
बैठक में विधानसभा प्रभारीगण हेमराज पलकोनी, रामचंद्र दांगी, राकेश पाटीदार, परशुराम सिसोदिया, सोमिल नाहटा, चंचलेश व्यास,मंजीत सिंह टुटेजा, जिला संगठन महासचिव अजय लोढ़ा, जितेंद्र सिंह ठाकुर, दुर्गेश पटेल,आदित्य पाटिल, इष्टा भाचावत सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनो ने विचार व्यक्त किए।
बैठक का संचालन जिला महासचिव अनिल शर्मा ने किया तथा आभार ब्लॉक अध्यक्ष विजेश मालेचा ने माना।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्षगण वीरेंद्र सिंह हाड़ा, सुरेश धाकड़, राहुल जैन, किशोर सिंह पंवार, जगदीश धनगर, इष्टा भाचावत, महेश पाटीदार, विकास दशोरा, विनोद शर्मा, मुकेश धाकड़, विजेश मालेचा, सत्यनारायण पाटीदार उपस्थित रहें।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण वरिष्ठ नेता मोहन लाल गुप्ता,चौथमल गुप्ता, मुकेश पोरवाल, गणपत लाल पंवार, देवेंद्र योगी, असगर मेव, बालेश्वर पाटीदार, सुनील बसेर, सुनील गुप्ता, यूनुस मेव, श्याम सिंह चौहान, दीपक सिंह गुर्जर, कर्मवीर सिंह भाटी, सुरेश खचरानीया, तुलसी राम पाटीदार, अजय मारू, अजहर हयात मेव, भुवनेश्वर सिंह दीपाखेड़ा, कमलेश पटेल, सुरेश पाटीदार, अनिल बोराना, अनिल पोरवाल, धर्मेंद्र धनगर, विनोद पटेल, प्रकाश राठौर, ईश्वर सूर्यवंशी, लियाकत मेव, भूपेंद्र मावर,किशोर उनियारा, जगदीप सिंह बंटी, अनिता कोरी, अनिता खोखर,सरफराज मेव, बाबू मंसूरी, रामचंद्र करुण, अजीत कुमठ, कमल परसिंधी, बाबू खां, अशोक आर्य, कुंजीलाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता प्रवीण मांगरीया ने दी।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








