बालौदा में ट्रैक्टर चोरी के प्रयास में कंजरों ने बुजुर्ग को गोली मारी, हालत गंभीर; एसपी मौके पर पहुंचे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्बल नदी किनारे के गांवों में नदी खाली होने के बाद बढ़ जाती है कंजरो की आहट, बसई में भी कर चुके ट्रैक्टर चोरी का प्रयास

मंदसौर। गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम बालौदा में रविवार रात कंजर गिरोह ने चोरी के प्रयास के दौरान फायरिंग कर एक बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
ट्रैक्टर चोरी करने पहुंचे गिरोह के 4-5 सदस्यों ने टेंट की दुकान पर सो रहे 62 वर्षीय गणपत लाल सेन पुत्र रामचंद्र सेन को गोली मार दी। घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद गरोठ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मंदसौर और फिर रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही एसपी विनोद कुमार मीणा तुरंत बालोदा पहुंचे।
उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने बताया कि हमलावरों ने गांव में 3-4 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की कोशिश की। कुछ जगहों से मोबाइल चोरी भी हो गए। जब ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने 2-3 जगहों पर फायरिंग कर भागने में सफलता पाई।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन तेज कर दी गई है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!