मान्यता चुनाव में मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की 976 मतों से एकतरफा प्रचंड जीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जीत पर मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने पूरे टीम का आभार व्यक्त किया

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। मान्यता चुनावों में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में 976 मतों से एकतरफा जीत हासिल की। आज हुई मतगणना में 976 वोट से पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद को हराया एवं 1477 वोटो से वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन को हराया। उक्त जानकार देते हुए सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया मतों की गणना में मजदूर संघ ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और अंत तक बढ़त कायम रखी। यह रेलवे मान्यता चुनाव में किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी जीत है। जीत के बाद मजदूर संघ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल कार्यालय रतलाम से विजय जुलूस निकाला गया सबसे पहले पदाधिकारी द्वारा रेलवे कॉलोनी स्थित मां आद्याशक्ति का आशीर्वाद लिया फिर रेलवे कॉलोनी होते हुए डाट की पुल, मंडल कार्यालय रतलाम, दो बत्ती, स्टेशन रोड एवं स्टेशन परिसर में विजय जुलूस निकाला गया जिसमें जगह-जगह पर कॉलोनीवासियों एवं समाजसेवियों ने स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों के विश्वास और कड़े परिश्रम की जीत है तथा पूरी टीम की जीत है । इस भव्य जीत से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है तो हम कर्मचारी हित में लगातार कार्य करते रहेंगे।
मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने पूरे टीम का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी, प्रदीप बारोटिया, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़ एवं सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी एवं बलराम बढ़गोटीया, सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम, योगेश पाल एवं गौरव दुबे कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सी डब्ल्यू सी सदस्य गौरव संत एवं महेंद्र सिंह राठौड़, शाखा सचिव रणवीर सिंह गुर्जर, संजय कुमार, दीपक गुप्ता, वापी चौधरी, गौरव ठाकुर, शाखा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हिमांशु पिटारे, धीरज प्रजापति, अरविंद शर्मा, सुमित गर्ग ,इमरान खान, अमित चौहान,अशोक टंडन ,दिनेश छपरी, रवि पाटीदार, सुनील डागर, रूप सिंह बघेल जयंत अग्रवाल राजकुमार द्रविड़ , रोज धर्मेश,सहित भारी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उक्त जानकारी मंडल मंत्री गौरव दुबे और जैसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान ने संयुक्त विज्ञप्ति में दी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!