मंदसौर। नागर ब्राह्मण समाज मंदसौर-नीमच एवं प्रतापगढ़ जिलों में निवासरत सामाजिक बन्धुओं की सपरिवार उपस्थिति में श्री हाटकेश्वर नागर ब्राह्मण समाज धर्मशाला एवं छात्रावास लोक न्यचास मंदसौर एवं श्री हाटकेश्वर नागर ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में समाज अध्यक्ष बाबूलाल नागर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नागर, पूर्व अध्यक्ष रमेशचन्द्र नागर, नीमच जिले के समाजसेवी पंकज नागर एावं महिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती भगवतीदेवी नागर की गरिमामयी उपस्थिति एवं मुख्य आतिथ्य में इस वर्ष का स्व. श्री नटवरलाल नागर एवं श्रीमती स्व. भगवतीदेवी नागर स्मृति प्रतिभा पुरस्कार एवं श्री पंकज नागर 1100 रू. नगद के दो द्वारा प्रदत्त पुरस्कार कार्यक्रम के साथ ही न्यास की साधारण सभा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हाटकेश्वर की पूजन, महाआरती, प्रसाद वितरण से हुआ। मंचासीन अतिथियों का स्वागत संस्था सदस्यों द्वारा किया गया एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा स्व. श्री नटवरलाल नागर एवं श्रीमती स्व. भगवतीदेवी नागर के चित्र पर माल्यार्पण किया। समाज सचिव सतीश नागर द्वारा कार्यक्रम एवं साधारण सभा की जानकारी दी जाकर समाज/न्यास से जुड़े मुद्दे सदन में रखे गये। जिन पर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र नागर द्वारा संस्था के आय-व्यय की जानकारी दी गई। सदन में रखे प्रस्तावों को ध्वनिमत से स्वीकृति दी। इस अवसर पर महिला और बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। न्यास के ट्रस्टी के एक रिक्त पद पर श्री शरद नागर जनकपुर /दहोली का सर्वानुमति से मनोनयन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त गोविन्द प्रसाद नागर, उत्कृष्ट कार्य के लिये आकाश नागर, नवीन नियुक्ति शासकीय विभाग में होने पर तनय नागर एवं प्रबल नागर, शामगढ़ महिला शाखा अध्यक्षा श्रीमती अरूणा नागर एवं वरिष्ठों का सम्मान पुष्पहार पहनाकर किया।
इस वर्ष कक्षा 12वीं में प्रथम श्रेणी सर्वोच्च अंक में प्रत्युश नागर खड़ावदा, रीया नागर मंदसौर, नियती व्यास प्रतापगढ़, कक्षा 10वीं में प्रथम श्रेणी में सर्वोच्च अंक में जयश्री नागर आगर, लक्षिता नागर दड़ौली, भूमिका नागर नीमच, कृष नागर, कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी योगिता नागर जनकपुर, वैभव नागर आगर, केशव मेहता मंदसौर, युवराज नागर दड़ौली, दिव्यांशी मेहता दड़ौली रिशिता नागर बनी, कक्षा 5वीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण सोनी नागर खड़ावदा, महिलाओं की प्रतियोगिता में प्रथम नम्रता नागर, द्वितीय सरोज नागर, बच्चों की प्रतियोगिता में प्रथम केशव मेहता, द्वितीय कृषा नागर, प्रथम रविष्का नागर, द्वितीय रक्षित नागर, तृतीय टिशा नागर को पुरस्कृत किया गया। श्री सुनिल मेहता द्वारा कविता प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदसौर, प्रतापगढ़, नीमच जिले के सभी सामाजिक बन्धुओं का पूर्ण सहयोग एवं उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन श्री संजय नागर, योगेन्द्र नागर, दीपिका मेहता, मुक्ति मेहता ने किया। आभार उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नागर ने माना। कार्यक्रम की समाप्ति सहभोज के साथ हुई। ये जानकारी सचिव सतीश नागर ने दी।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









