सरस्वती विद्या मंदिर सुवासरा में क्षेत्रीय संयोजक का प्रवास- ‘संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ और ‘मेधावी भैया-बहनों के मार्गदर्शन’ पर विशेष बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । जुगल वेद
सुवासरा। विद्या भारती मंदसौर विभाग के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर सुवासरा में आज संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्रीय संयोजक अंबिकादत्तजी कुंडल का प्रवास हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक महोदय पुरुषोत्तम व्यास और प्राचार्य संतोष यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

धर्म और संस्कृति के प्रचार का लक्ष्य-
अन्य विद्यालयों तक पहुंचेगी परीक्षा
आचार्य परिवार के साथ आयोजित विशेष बैठक में क्षेत्रीय संयोजक महोदय ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर गहन चर्चा की। उन्होंने आचार्य-दीदी और शिक्षक समाज को प्रेरित करते हुए निम्नलिखित मुख्य लक्ष्य निर्धारित किए-

व्यापक सहभागिता- विद्यालय के भैया-बहनों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के भैया-बहनों को भी अधिक से अधिक संख्या में संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जोड़ा जाए।

समाज को जोड़ना- पूर्व छात्र समिति, पूर्व आचार्य, समाज के प्रबुद्ध जन और अभिभावकों को भी इस परीक्षा में शामिल करने का आह्वान किया गया।

शिक्षकों को संकल्प- सभी आचार्य-दीदीयों को अपने विद्यालय की छात्र संख्या के अनुपात में अन्य बाहरी विद्यार्थियों को परीक्षा में बिठाने का विशेष लक्ष्य लिया गया ताकि सनातन धर्म और संस्कृति का ज्ञान जन-जन तक पहुंचे।
10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को सफलता के मंत्र
बैठक के अगले चरण में कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी के साथ एक आत्मीय संवाद सत्र आयोजित किया गया। श्रीमान अंबिका दत्त जी कुंडल ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए भैया-बहनों को अमूल्य सुझाव दिए:
“सफलता के लिए नियमित दिनचर्या और एकाग्रता सबसे आवश्यक है। सुबह जल्दी जागें, अपने दैनिक जीवन में योग, आसन और प्राणायाम को अनिवार्य रूप से शामिल करें। अध्ययन करते समय बैठने की सही दिशा का भी विशेष ध्यान रखें।”

संयोजक महोदय ने भैया-बहनों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और पढ़ाई के दौरान आने वाली मानसिक व व्यावहारिक समस्याओं का अत्यंत सरल समाधान भी बताया। बैठक के अंत में शांति मंत्र के बाद बैठक का समापन किया गया

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!