शिवना शुद्धिकरण अभियान में स्काउट-गाइड बच्चों ने बढ़ाया उत्साह, 92वें दिन निकाली गई 1 ट्राली कचरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। शिवना शुद्धिकरण अभियान के 92वें दिन रविवार को नदी की सफाई में जनभागीदारी का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नियमित श्रमदानियों के साथ स्काउट-गाइड के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिससे पूरे वातावरण में प्रेरणा का संचार हुआ। इस दौरान नदी से प्लास्टिक कचरा, गंदगी और अन्य अपशिष्ट पदार्थ निकालकर एक ट्राली कचरा इकट्ठा किया गया।

सुबह से ही श्रमदानी नदी तट पर एकत्रित हुए और सफाई कार्य शुरू किया। श्रमदानियों ने नदी के अंदर से कचरा बाहर निकाला, जबकि स्काउट-गाइड के बच्चों ने नदी के किनारों और आसपास फैले प्लास्टिक तथा कचरे को इकट्ठा कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया। इस अभियान ने न केवल नदी की सफाई को बढ़ावा दिया, बल्कि युवा पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता भी पैदा की।

इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने कहा, “आज स्काउट-गाइड के बच्चों ने पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने यह संकल्प लिया कि भविष्य में नदी को गंदा नहीं होने देंगे। श्रमदानियों और बच्चों की संयुक्त भागीदारी ने इस अभियान को और अधिक सशक्त बना दिया।” श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से अपील की कि वे हर रविवार को सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक श्रमदान में जरूर शामिल हों।

श्रमदान में प्रमुख रूप से शामिल रहे-
विधायक विपिन जैन; समाजसेवी हेमराज खाबिया, रमेश सोनी, भंवरलाल प्रजापत, अभिषेक तिवारी, बालकृष्ण पोरवाल, विजय आनंद; स्काउट-गाइड टीम से सलमा शाह, एम.एल. गौड़, मोहम्मद उमर शेख, सुरेश भावसार, इफ्तखार खान, आसिफ खान सहित पूरी टीम; महिला नेत्रियां इष्टा भाचावत, अनीता भदोरिया, वर्षा सांखला, प्रमिला पंवार, कौशल्या त्रिवेदी, पलक रीनायद, दीपाली पोरवाल, शैली पोरवाल; कांग्रेसजन विकास दशोरा, दिलीप देवड़ा, विनोद शर्मा, संजय नाहर, अजय सोनी, रमेश ब्रिजवानी, महेश गुप्ता, राजेश फरक्या, राजेश खिंची, अकरम खान, आमीन खान, सादिक गौरी, दुर्गेश चंदेल, राकेश सेन, राजेश चौधरी, दीपक लाड, ऋषिराज लाड़, अहद अली, गोपाल बंजारा आदि।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!