डाक विभाग अधीक्षक व ओवरसियर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई उज्जैन ने डाक विभाग मंदसौर के अधीक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा और मेल ओवरसियर शिवकुमार मीणा के विरुद्ध सफल ट्रैप कार्यवाही की। अधीक्षक के कहने पर 15,000 रुपये रिश्वत लेते ओवरसियर को रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों को आरोपी बनाया गया है।

आवेदक शुभम खीची उम्र 27, पिता कैलाश जी खीची, निवासी पहली गली, हनुमान नगर, रामटेकरी, मंदसौर डाकपाल, शाखा डाकघर गोगरपुरा, मंदसौर सिटी एसओ ने पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू उज्जैन को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि डाकघर अधीक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा उनके विरुद्ध चल रही विभागीय जांच में सजा देने की धमकी दे रहे हैं। सजा न देने के एवज में अधीक्षक ने ओवरसियर शिवकुमार मीणा के माध्यम से 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। राशि नहीं देने पर सख्त कार्रवाई की धमकी भी दी गई।

पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू समर वर्मा ने शिकायत की तस्दीक कराई, जो सही पाई गई। इसके बाद ईओडब्ल्यू टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। अधीक्षक के निर्देश पर डाकपाल शुभम खीची को ओवरसियर शिवकुमार मीणा ने रिश्वत की राशि लेकर अधीक्षक के कक्ष में बुलाया। जैसे ही ओवरसियर ने 15,000 रुपये प्राप्त किए, ईओडब्ल्यू टीम ने दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा।

कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार निगवाल, उप पुलिस अधीक्षक अमित वटटी, निरीक्षक रामनिवास यादव, निरीक्षक श्रीमती रीमा यादव, उप निरीक्षक अर्जुन मालवीय, उप निरीक्षक सचिंद्र पाल सेधव, प्रधान आरक्षक मोहन पाल, विशाल बादल, गौरव जोशी, मनोज सिरवईया, भरत मंडलोई और राकेश जटिया शामिल रहे। मौके पर कार्रवाई जारी है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!