भैसोंदा। जब करना हो कोई पुण्य काम, देरी न करें। रक्तदान महादान है। आपका रक्तदान किसी को नया जीवन दे सकता है। पाटीदार समाज के युवा पार्षद सुमित पाटीदार समाज को सक्रिय रूप से जागरूक कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले ही पाटीदार समाज ने भैसोंदा में नि:शुल्क आंखों की जांच एवं इलाज के लिए नेत्र शिविर आयोजित किया था। इसमें 350 लोगों ने अपनी आंखों का चेकअप करवाया। इनमें से 93 लोगों का ऑपरेशन के लिए चयन हुआ, जिनका ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क होगा। साथ ही, आने-जाने का खर्च भी पाटीदार समाज के सदस्यों द्वारा वहन किया जाएगा।

अब लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर पाटीदार समाज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। यह शिविर 31 अक्टूबर को सरदार पटेल विद्या मंदिर, देवरा चौक, भैसोंदा में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
समाज के सदस्यों ने सभी से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान करें। आपका यह पुण्य कार्य किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









