नीमच कलेक्टर एस.आई.आर.में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीमच। देश और मध्य प्रदेश में रविवार, 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नीमच जिले को एस.आई.आर. 2026 के तहत उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने नीमच जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु चंद्रा को व्यक्तिगत रूप से यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार नीमच जिले द्वारा मतदाता जागरूकता और निर्वाचन प्रक्रिया में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। समारोह में मुख्य सचिव अनुराग जैन,मनोज श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

यह सम्मान नीमच जिले की टीम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो मतदाता शिक्षा और भागीदारी को बढ़ावा देने में उनके समर्पण को दर्शाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इस समारोह ने प्रदेश भर में लोकतंत्र की मजबूती पर जोर दिया।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!