मंदसौर। मंदसौर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को एकजुट करने के लिए जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का गठन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार विनोद गौड़ की अध्यक्षता में हुई एक संगठनात्मक बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र धनोतिया को संघ का अध्यक्ष चुना गया।
संघ के अन्य पदाधिकारियों में प्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष, शाहिद चौधरी को सचिव, मनीष पुरोहित को कोषाध्यक्ष, प्रीत शर्मा को सह सचिव, प्रदीप कारपेंटर को संगठन मंत्री, सलमान कुरैशी को सह संगठन मंत्री, अजय बाडोलिया को प्रवक्ता और रोहित सोलंकी को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया। विनोद गौड़, राजेश कुलश्रेष्ठ और आकाश चौहान को संघ का संरक्षक बनाया गया।

संघ की कार्यकारिणी में देवेंद्र मोर्य, अशोक परमार, दीपक शर्मा, बलवंत भट्ट, राजपाल सिंह परिहार, शुभम चौहान, ललित शंकर धाकड़, राजेश शर्मा, देवेंद्र यादव, शादाब चौधरी, गोलू चौहान, रमेश चौहान, हिम्मत सिंह चौहान, राजू भाई सोनी, जितेंद्र देवड़ा और निखिल पोरवाल समेत 25 पत्रकारों को शामिल किया गया।यह संगठन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए काम करेगा। साथ ही प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। संघ में राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकारों को शामिल होने का अवसर होगा। नवनिर्मित पदाधिकारियों ने पत्रकारिता के दायित्वों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
नए पदाधिकारियों को सभी पत्रकार बंधुओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी संघ के कार्यालय मंत्री रोहित सोलंकी ने दी।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









