राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मुकेश भटेवरा ने 3 स्वर्ण पदक जीते

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मुकेश भटेवरा ने भाग लेते हुए 100मी., 200मी. एवं 400मी.दौड़ में स्वर्ण पदक अर्जित किये है।
उपरोक्त विषय में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा ने बताया राज्यस्तरीय मास्टर गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन 15 एवं 16 दिसम्बर 2024 को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खेल मैदानों पर विभिन्न खेलों में हुआ जिसमें सिंथेटिक एथलेटिक्स ग्राउंड पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेल और युवा कल्याण विभाग, मन्दसौर में पदस्थ जिला एथलेटिक्स कोच, मुकेश भटेवरा भाग लेते हुए 100मी. दौड़, 200मी. दौड़ एवं 400मी. दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर 3 स्वर्ण पदको के साथ अपने आयु वर्ग में चेम्पियन बने, यह प्रतियोगिता 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों में आयोजित होती है, इसी प्रतियोगिता के आधार पर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। मुकेश भटेवरा की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा, पी.एम. श्री पी.जी. कॉलेज के खेल अधिकारी राजू कुमार, खेल विभाग से अनुया कुलकर्णी, अविनाश उपाध्याय,रुबीना खान, प्रियंका प्रजापत, मयूरसिंह राठौर, गोपाल धनगर, वैभव चौरसिया, मीत चौहान और खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!