सड़कों पर उतरे पच्चीस हज़ार से ज्यादा हिन्दू महिला पुरुष,आक्रोश रैली के जरिये जताई बांग्लादेशी हिन्दुओ के साथ एकजुटता;राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर की हिन्दुओ की सुरक्षा की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
रतलाम। बांग्लादेश में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा वंहा के अल्पसंख्यक हिन्दुओ पर किए जा रहे अकल्पनीय अत्याचारों को रोकने के लिए भारत के प्रभावी हस्तक्षेप और हिन्दुओ की सुरक्षा की मांग को लेकर जिले के सकल हिन्दू समाज द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली में पच्चीस हज़ार से अधिक हिन्दू महिला पुरुष शामिल हुए। आक्रोश रैली में शामिल होने को लेकर लोगो में जबरदस्त उत्साह था। अनेक व्यवसाइयों ने अपने व्यवसाय बंद रख कर रैली में शिरकत की। साधु संतो के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में आम लोगो के साथ साथ बड़ी संख्या में डॉक्टर,अभिभाषक और गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली में केबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप समेत कई विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि भी शामिल थे।

बांग्ला देश में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा वंहा के अल्पसंख्यक हिन्दू समाज पर अकल्पनीय अत्याचार किए जा रहे है। मंदिरो पर हमले कर मूर्तियों को तोडा जा रहा है तो महिलाओ को बलात्कार का शिकार बनाया जा रहा है। इस्कॉन के संत को बेवजह देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेशी हिन्दुओ के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने और हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने की मांग को लेकर प्रदेश भर में हिन्दुओ की आक्रोश रैलियो का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में मंगलवार को कलिका माता मंदिर परिसर से रैली निकाली गई।
इन्होने दिया ज्ञापन

कलेक्टोरेट में ज्ञापन का वाचन मनोज सगरवंशी ने किया तथा समाज के वरिष्ठजन राजेश कटारिया, सतीश त्रिपाठी, मांगी लाल खराडी,संजय व्यास, कंवलजीत सिंह मक्कड, अनुज छाजेड,ममता भंडारी, सुनिता छाजेड, सोनाली जैन, सुरेश वर्मा, मोहन मुरलीवाला, विजय खरे, हरिनारायण जाटव, विम्पी छाबड़ा, कैलाश देवदा, अमृत पटेल, रामेश्वर पाटिदार के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सोपा गया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के विकास शैवाल व आभार समस्त हिंदू समाज ने माना।

ये जनप्रतिनिधि थे शामिल
रैली में केबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप,आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,जिला महामंत्री निर्मल कटारिया,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, आरएसएस के सुरेंद्र सुरेका,वीरेंद्र वांफगांवकर,गुमान नाहर, सुरेंद्र सिंह भामरा,पूर्व महापौर डाक्टर सुनीता यार्दे,भाजपा नेता बजरंग पुरोहित,जावरा के भाजपा नेता अभय कोठारी समेत अनेक पार्षद और विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स,और बुद्धिजीवी गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

अभिभाषक संघ ने रखा कामकाज बंद
आक्रोश रैली में जिले भर के अभिभाषक बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजीव उबी,पूर्व अध्यक्ष दशरथ पाटीदार,संतोष त्रिपाठी ,अनिल सारस्वत,जेपी भट्ट समेत अनेक अभिभाषकों ने रैली में हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में महिला अभिभाषक भी रैली में साथ चल रही थी। रैली में शामिल होने के लिए जावरा और आलोट के अभिभाषक संघो ने आज कामकाज बंद रखने का निर्णय लिया था।

प्रशासन के व्यापक इंतजाम
रैली में लोगो के बड़ी संख्या में आने के चलते प्रशासन ने भी व्यापक इंतजाम किये थे। शहर के बाहर से आने वाले बड़े वाहनों के लिए अलग अलग स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई थी। शहर से आने वाले लोगो के वाहनों को भी कालिका माता परिसर से काफी दूर रोक दिया गया था। पुरे रैली मार्ग के यातायात को भी रोक दिया गया था। रैली की व्यवस्था में कोई समस्या न हो इसलिए कान्वेंट स्कुल की छुट्टी भी निर्धारित समय से पहले ही कर दी गई थी ।

सेवा मंडल ने पिलाई चाय
रैली में आने वाले लोगो के लिए कालिका माता सेवा मंडल की ओर से निशुल्क चाय की व्यवस्था की गई थी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!