खेत पर चला रहे थे एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री, पुलिस में छापेमार कार्रवाई कर दो आरोपियों को ड्रग्स बनाने की सामग्री के साथ पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। थाना गरोठ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी (सिंथेटिक ड्रग) बनाने की फैक्ट्री ध्वस्त कर दी है। ग्राम सुरजना के खेत में पर छापेमारी के दौरान दो युवकों को मौके पर ही ड्रग तैयार करते पकड़ा गया। पुलिस ने 12 किलो 610 ग्राम केमिकल मिश्रण, 102 ग्राम तैयार एमडी और ड्रग निर्माण के बड़े उपकरण जब्त किए हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंदसौर के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील और एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ की टीम ने मुखबिर सूचना पर दबिश दी।

मौके पर दो व्यक्ति स्टील के घड़े में तीव्र गंध वाले केमिकल मिश्रण को छाछ बनाने वाली मशीन से बिलोते हुए पाए गए। दोनों ने अपनी पहचान बताई – दीपक पुत्र राधेश्याम, उम्र 32 वर्ष, जाति सिकलीगर, निवासी सुरजना और सुमित पुत्र राजाराम, उम्र 19 वर्ष, जाति सिकलीगर, निवासी सुरजना

आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई
– 102 ग्राम तैयार अवैध मादक पदार्थ एमडी
– स्टील के घड़े में एमडी बनाने वाले केमिकल का गाढ़ा मिश्रण — 12 किलो 610 ग्राम
– एमडी निर्माण में सहयोगी तरल पारदर्शी पदार्थ — 3 किलो 540 ग्राम
– एमडी निर्माण में सहयोगी सफेद केमिकल पाउडर — 680 ग्राम
– एक लाल रंग का गैस सिलेंडर
– सेंट्रीफ्यूज (फ्यूग) मशीन
– चूल्हा भट्टी
– स्टील की थाली
– स्टील का भगोना
– बिजली कनेक्शन का नीला तार
– अर्थिंग वाला लोहे का सरिया
– दो विवो कंपनी के एंड्रॉयड मोबाइल

पुलिस ने मौके पर वैधानिक कार्यवाही पूरी कर थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 8/15, 22, 29, 30 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस सफल कार्रवाई के लिए निरीक्षक हरीश मालवीय और अन्य थानों की सहयोगी टीमों को विशेष सराहना मिल रही है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!