मंदसौर। नदी जोड़ो अभियान अंतर्गत पार्वती, काली सिंध, चंबल लिंक परियोजना के एमओए के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ का आयोजन प्रातः 8 बजे किया गया। दौड़ में बालक-बालिका दोनों वर्ग ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ गांधी चौराहे से बीपीएल चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, राम टेकरी होते हुए जल संसाधन विभाग कार्यालय में आकर रैली का समापन हुआ।
पुरुष वर्ग में प्रथम मोहन धनगर, द्वितीय लोकेंद्र शक्तावत, तृतीय श्याम सिंह, चौथा दुर्गेश लश्कर, पांचवा मनीष सोलंकी, महिला वर्ग मे प्रथम स्थान प्रिया कुवर, द्वितीय स्थान हंसा, तीसरा रविंना कुंवर, चौथा सपना भाटी, पांचवा स्थान सरस्वती ने प्राप्त किया।
कार्यकर्म मे विजेंद्र देवड़ा जिला खेल अधिकारी, एसडीओ समरथ पंवार एवं जल संसाधन विभाग के समस्त कर्मचारी वरिष्ठ नागरिक गण उपस्तिथ थे। एसडीओ द्वारा नदी जोड़ो पार्वती कालीसिंध चम्बल लिंक परियोजना की जानकारी दी और जिले मे होने वाले योजना के फायदे के बारे मे बताया गया। इसके बाद विजेताओं को नगद राशि व शील्ड प्रदान की गयी।

Author: Yogesh Porwal
वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।