मंदसौर। मंदसौर कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो डोडाचूरा, 2.3 किलो अफीम और एक हीरो स्कूटी सहित कुल 5.70 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया है।
घटना का विवरण: 26 सितंबर 2025 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्रतापगढ़ रोड पर गोपाल कृष्ण गौशाला के पास अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जितेंद्र पिता कारूलाल पाटीदार उम्र 28 वर्ष, निवासी गुडभेली, थाना पिपलियामंडी, मंदसौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 8/18 के तहत अपराध क्रमांक 511/2025 दर्ज किया गया। उसे माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

जब्त सामग्री:
– 5 किलो डोडाचूरा (कीमत: 10,000 रुपये)
– 2.3 किलो अफीम (कीमत: 4,50,000 रुपये)
– हीरो स्कूटी (एमपी 14 एमटी 1456, कीमत: 1,00,000 रुपये)
– कुल कीमत: 5,70,000 रुपये
गिरफ्तार आरोपी: जितेंद्र पिता कारूलाल पाटीदार, उम्र-28 वर्ष, निवासी गुडभेली, थाना पिपलियामंडी, मंदसौर)
फरार आरोपी: मुन्नाभाई (निवासी सिरसा, हरियाणा), जिसे मादक पदार्थ भेजा जाना था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अन्य सह-आरोपियों व मादक पदार्थों के स्रोत की जानकारी जुटा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









