मंदसौर नापतौल विभाग ने प्रदेश में सर्वाधिक अर्थदण्‍ड 59 लाख रूपये वसूला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। नापतौल विभाग निरीक्षक द्वारा बताया गया की नियंत्रक नापतौल विभाग भोपाल और कलेक्‍टर जिला मंदसौर द्वारा समय समय पर दिये निर्देशों के पालन में, भारत भूषण, निरीक्षक जिला मंदसौर द्वारा वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में कुल राजस्‍व 59,15,745 रूपये प्राप्‍त किया गया। जिसमें नापतौल उपकरणें के सत्‍यापन एवं मुद्रांकन से राजस्‍व 34,44,290 रूपये प्राप्‍त किया और पैकेज वस्‍तुओ में अनियमित्‍ताऐ पाये जाने पर कुल 177 अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये जिसमें जुर्माना/ अर्थदण्‍ड के रूप में 24,08,900 रूपये वसुला गया जो मध्‍यप्रदेश राज्‍य में वसुला गया जुर्माना/ अर्थदण्‍ड सर्वाधिक है। पिछले वित्तिय वर्ष से इस वित्तिय वर्ष में कुल राजस्‍व 5,87,255 रूपये अधिक प्राप्‍त किया गया।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!