दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़े अभियान में आज एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली, थाना जावरा शहर पुलिस ने 11.61 ग्राम एमडी ड्रग, एक एंड्रॉइड मोबाइल और कुल ₹1,35,000 से अधिक मूल्य का अवैध माल जब्त करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है।

यह सफलता पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उमेश जोगा, पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन निमिष अग्रवाल तथा रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक के. श्रीनिवासन के ‘ड्रग फ्री कैम्पेन’ के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मिली। इस कार्रवाई का नेतृत्व अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाला, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक मंडलोई के मार्गदर्शन में किया गया।
दिनांक 27 नवम्बर 2025 को पुलिस टीम, जिसमें सब-इंस्पेक्टर घनश्याम राठौड़ एवं अन्य स्टाफ शामिल थे, भूतेड़ा रोड, वेयरहाउस के सामने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से आरोपी वसीम पिता मकबूल उम्र 35 वर्ष, निवासी महावीर कॉलोनी, जावरा को पकड़ा। उसके कब्जे से 11.61 ग्राम एमडी ड्रग, ₹1,15,000 नकद एवं एक महंगा एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में उसका साथी साजिद उर्फ कल्लू पिता समरोज उम्र 30 वर्ष, निवासी मेवातीपुरा, जावरा का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि एमडी ड्रग जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों का सेवन युवाओं को तेजी से अपराध की ओर धकेलता है। इसके चलते जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान को और तेज किया गया है।
जप्तशुदा माल
11.61 ग्राम एमडी ड्रग — मूल्य ₹1,15,000
एंड्रॉइड मोबाइल — मूल्य ₹20,000
कुल मूल्य — ₹1,35,000
सराहनीय भूमिका
जावरा शहर पुलिस टीम — एसआई घनश्याम राठौड़, हेड कांस्टेबल व टीम के सभी सदस्यों ने इस सफल कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









