लोकायुक्त ने जनपद पंचायत उपयंत्री सावित्री मुवेल को रंगेहाथों 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर। लोकायुक्त इंदौर इकाई ने आज भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के सख्त निर्देश पर विपुस्था लोकायुक्त इंदौर की ट्रेप टीम ने जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) की उपयंत्री श्रीमती सावित्री मुवेल को रंगे हाथों 15,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया।

ग्राम पंचायत यशवंत नगर में 15वें वित्त आयोग की मद से सीसी रोड निर्माण का काम कराया गया था। इस कार्य के लिए 4,52,000 रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। उपयंत्री सावित्री मुवेल ने कार्य का भौतिक सत्यापन कर माप-पुस्तिका में मूल्यांकन दर्ज करने के एवज में ग्राम पंचायत सचिव रमेशचंद्र चौहान से 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

सचिव रमेशचंद्र चौहान ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय को दी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आज 10 अप्रैल 2026 को ट्रेप दल का गठन किया गया। ट्रेप के दौरान आरोपी उपयंत्री सावित्री मुवेल को आवेदक से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
ट्रेप कार्यवाही में कार्यवाहक निरीक्षक रेनू अग्रवाल, आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक शैलेंद्र बघेल, मनीष माथुर, श्रीकृष्णा अहिरवार, महिला आरक्षक गायत्री एवं अर्चना शामिल रहे।
लोकायुक्त विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!