जावरा। रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 ग्राम MDMA ड्रग्स और एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में कालूखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए रानीगांव फंटा पर घेराबंदी की। वहां से बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपियों, वसीम खान पिता सलीम खान पठान और रियान खान पिता शकील खान पठान, दोनों निवासी कोटडी, थाना कोटडी, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान, को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 15 ग्राम MDMA ड्रग्स (कीमत 1.5 लाख रुपये) और मोटरसाइकिल (कीमत 50,000 रुपये) बरामद हुई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कालूखेड़ा पर अपराध क्रमांक 121/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने माननीय न्यायालय से दो दिनों का रिमांड प्राप्त किया है, जिसके दौरान आरोपियों से MDMA ड्रग्स के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक लिलियन मालवीय, सउनि मनीष शर्मा, प्र.आर. नरेन्द्र चावड़ा, आर. सावरिया पाटीदार, आर. रोहित, आर. असलम, आर. नितिन जोशी, आर. अनिल रावत, आर. अनिल जाट, आर. पवन जाट, आर. श्याम पंड्या और सैनिक दिलीप धनगर की अहम भूमिका रही।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









