पत्रकार संजय चौधरी बने संत सुरक्षा मिशन मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रकाश बारोड़ की अनुशंसा पर संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र देव महाराज ने वरिष्ठ पत्रकार संजय चौधरी को संत सुरक्षा मिशन मीडिया प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

संगठन की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने अनुभव, सक्रियता और प्रभावी संवाद क्षमता के माध्यम से श्री चौधरी संत समाज की सुरक्षा, सम्मान एवं हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही, वे मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में भी योगदान देंगे।

नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन प्रभारी संजय चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संत समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करने के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

संजय चौधरी की नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!