अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की एक कार और 7 मोटरसाइकिल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। थाना दलौदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी से चोरी की एक चार पहिया वाहन कार तथा 7 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल तथा एसडीओपी ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनी शुभम व्यास के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

थाना दलौदा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में चार पहिया और दो पहिया वाहनों की चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थलों से सीसीटीवी फुटेज, अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए तथा विश्वसनीय मुखबिरों से सूचना संकलन कर आरोपी की तलाश की।
व्यावसायिक कौशल और अथक प्रयासों से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी
– नाम: नटराज पिता नारायण कंजर
– उम्र: 19 वर्ष
– निवासी: अरनिया कंजर डेरा, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उनी शुभम व्यास, सउनि कैलाश बघेल, सउनि प्रमोद सिंह, प्रआर 127 यादवेंद्र, प्रआर 141 राजपाल सिंह, प्रआर 55 दीपेंद्र सिंह, प्रआर 395 नेपाल सिंह, आर 739 विजेंद्र, आर 316 परिमाल सिंह, आर 820 सुनील यादव तथा प्रआर मुजफ्फरउद्दीन (साइबर सेल मंदसौर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!