एक करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
रतलाम। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की एक किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। पुलिस अब आरोपी से ड्रग्स के नेटवर्क और सप्लाई चेन के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व तथा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 25 जून 2026 को महू-नीमच फोरलेन हाईवे स्थित बरखेड़ी फंटा (ढोढर) पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 1000 ग्राम (एक किलोग्राम) एमडी ड्रग्स बरामद हुई। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूनुस पिता नियामत खान पठान (52 वर्ष), निवासी कोटड़ी, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। मामले में अन्य आरोपियों और पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश भी जारी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौहान, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक राधेश्याम चौहान, नरेंद्र सिंह जगावत, रविंद्र सिंह चौहान, शोभाराम शर्मा, सैनिक छत्रपाल सिंह तथा सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!