इंदौर क्राइम ब्रांच ने फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी के कॉल सेंटर पर की छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाली फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी धनलक्ष्मी सिक्योरिटीज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ट्रेसर आइलैंड के सामने क्लासिक सेंटर के चौथे माले पर फ्लैट नंबर 402 में संचालित इस फर्जी कॉल सेंटर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का विवरण
क्राइम ब्रांच को फरियादी प्रदीप बंसल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि धनलक्ष्मी सिक्योरिटीज के नाम से संचालित कंपनी ने उन्हें MCX शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कई गुना मुनाफा देने का झांसा देकर ठगा। कंपनी ने स्वयं को SEBI रजिस्टर्ड बताकर फरियादी से 10,000 रुपये निवेश करवाए। बाद में फर्जी वेबसाइट और ऐप के जरिए 1 लाख रुपये का मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब फरियादी ने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने और निवेश की मांग की। फरियादी के मना करने पर उनकी आईडी डिलीट कर दी गई और संपर्क नंबर ब्लॉक कर दिए गए।शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने अपराध क्रमांक 93/2025, धारा 318(4), 316(5), 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया। तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर टीम ने फ्लैट नंबर 402 पर छापा मारा, जहां फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1.सचिन उतरकर (46 वर्ष): मैनेजर, बी.कॉम. पढ़ा हुआ। ग्राहकों को ट्रेडिंग के लिए प्रेरित करने का काम करता था।
वर्तमान पता: मनन अपार्टमेंट, बंगाली चौराहा, इंदौर।
स्थायी पता: मुंबई, महाराष्ट्र।
2.आलोक कुमार सिंह (28 वर्ष): पार्टनर, बी.ई. इंजीनियर। पेमेंट और फंड मैनेजमेंट का काम करता था।
पता: अमृत पैलेस, लसुड़िया, इंदौर।
3.तुषार उर्फ राघव बड़ोलिया (22 वर्ष): फ्लैट किराए पर लेकर ठगी का काम शुरू किया। बी.एस.सी. पढ़ा हुआ।
पता: गजानंद कॉलोनी, देवास, मध्य प्रदेश।

जप्त सामग्री
▪️16 मोबाइल फोन (सिम कार्ड सहित)
▪️2 लैपटॉप1 हार्ड डिस्क
▪️2 वाई-फाई राउटर
▪️4 रजिस्टर
▪️नोटपैड और 300 पेज का डेटा

ठगी का तरीका
आरोपियों ने dhanlaxmisecurities.com वेबसाइट और ऐप के जरिए ग्राहकों को फर्जी डीमैट अकाउंट खोलने का लालच दिया। निवेश किए गए रुपये को ट्रेडिंग में इस्तेमाल नहीं किया जाता था, बल्कि फर्जी प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाकर और निवेश की मांग की जाती थी। मुनाफा निकालने की कोशिश करने पर ग्राहकों की आईडी डिलीट कर दी जाती थी।

पुलिस कार्रवाई
क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। विस्तृत पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार आर्थिक ठगी करने वाले अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है।पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शेयर मार्केट में निवेश से पहले कंपनी की विश्वसनीयता और SEBI पंजीकरण की जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत क्राइम ब्रांच को दें।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!