इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने नावदा पंथ ब्रिज के नीचे धार रोड क्षेत्र से 25.39 ग्राम ‘MD’ (मेफेड्रोन) के साथ आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार किया। जप्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है। आरोपी पर पूर्व में भी दो मामले दर्ज हैं।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों पर नजर रख रही थी। इसी क्रम में टीम को गोपनीय सूचना मिली कि धार रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियां कर रहा है।

टीम ने नावदा पंथ ब्रिज के नीचे पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी घबरा गया और भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम **सोहेल खान, निवासी जावरा (रतलाम)** बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 25.39 ग्राम ‘MD’ बरामद हुआ।
प्रारंभिक पूछताछ में सोहेल ने कबूल किया कि वह सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था, ताकि अधिक मुनाफा कमा सके। वह ड्राइवरी का काम करता है और केवल 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी सोहेल खान पर इंदौर शहर में पहले से दो मामले दर्ज हैं।
जब्त माल
– मादक पदार्थ: 25.39 ग्राम ‘MD’ (मेफेड्रोन)
– अनुमानित कीमत: 2,50,000 रुपये (अंतरराष्ट्रीय बाजार)
आरोपी के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 198/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। विवेचना जारी है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









