विराट वाजपेय महासोमयज्ञ में सेवाधारियों का किया सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। जय माता दी ग्रुप एवं मॉर्निंग ग्रुप द्वारा प्रहलाद काबरा, मिलिंद जिल्हेवार एवं राजेंद्र चाष्टा परिवार को विराट बाजपेय सोम यज्ञ में समर्पण भाव से सेवाएं देने पर बहुमान किया गया।
ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि श्री विराट वाजपेई महासोम यज्ञ में जय माता दी ग्रुप के वरिष्ठ सेवादार प्रहलाद काबरा के अध्यक्षीय दायित्व के साथ सोमयज्ञ ने विराट ऊंचाई मंदसौर की पावन धरा पर छुई है। ग्रुप के सदाबहार व्यक्तित्व के धनी मिलिन्द जिल्हेवार द्वारा भी नित्य अपनी सम्पूर्ण सेवाएं सोम यज्ञ में दी गई है, साथ ही ग्रुप के राजेंद्र चाष्टा के संपूर्ण परिवार द्वारा भी नित्य संपूर्ण समर्पण भाव से अपनी सेवाएं दी गई हैं। उनकी इन उत्कृष्ट सेवाओं को शब्दों में पिरोना अत्यंत कठिन है।
जय माता दी ग्रुप के सेवादारों और मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों की मन की इच्छा के अनुरूप श्री बालाजी मंदिर गोल चौराहा पर सोम यज्ञ में अपनी विशिष्ट सेवाएं देने के लिये ग्रुप के सदस्यों द्वारा आप तीनो का सम्मान सादे एवं गरिमामय माहौल में श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर किया गया ।
इस अवसर पर मदनलाल सिसोदिया,नंदकिशोर सोमानी,हरीश अग्रवाल,रामेश्वर गर्ग, रमेश काबरा,जगदीश काबरा, कुशल डोसी, सत्यनारायण छापरवाल, सुरेश पाटीदार, मनीष गुप्ता, रमेश खत्री, जितेंद्र कोठारी, मुकेश कासट, मुकेश जैन, आशीष पालीवाल, जैनु भाई, मुकेश गर्ग, संदीप सेठिया, जयप्रकाश गर्ग, जितेंद्र गुप्ता, अशोक चपरोत, राजकुमार अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा एवं महेश काबरा तथा कई अन्य सेवादार उपस्थित थे, आप सभी ने ईश्वर से आप तीनों हेतु प्रार्थना की की आप इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सेवाएं प्रदान करते रहे। उक्त जानकारी जय माता दी ग्रुप के वरिष्ठ सेवादार रमेश काबरा द्वारा दी गई।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!