खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, तीन संस्थाओं से लिये सेम्पल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। जिला कलेक्टर के निदेर्शानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दलौदा क्षेत्र में नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र हटिला के साथ तीन संस्थाओंं का औचक निरीक्षण किया गया एवं सेम्पल जब्त किये गये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते कलेक्टर के निर्देश पर दलौदा नायब तहसीलदार के साथ दिनांक 20 अप्रैल रविवार को कृष्णा फैमिली रेस्टोरेन्ट एवं ढाबा दलौदा महू – नीमच रोड से लस्सी, आर.डी. होटल महू – नीमच रोड दलौदा से पनीर और राजस्थानी अपना ढाबा एवं रेस्टोरेन्ट महू – नीमच रोड दलौदा से ग्रेवी के नमुने लिये गये। जो जांच वास्ते राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जायेंगी। सभी होटल, ढाबा, रेस्टोरेन्ट संचालकों को उचित साफ – सफाई के साथ व्यवसाय करने के निर्देश दिये गये। गर्मी को ध्यान में रखते हुए मिल्क उत्पादों का उचित डीप फ्रीज में रख कर व्यवसाय करने के निर्देश दिये गये है। कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!