डॉ.भीमराव अंबेडकर जी का सामाजिक समरसता का संदेश प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायक है – श्रीमती बैरागी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मल्हारगढ़ द्वारा पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय पिपलिया मंडी में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती व्याख्या माला कार्यक्रम आयजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में परिषद जिला समन्वयक श्रीमती तृप्ति बैरागी ने समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जीवन हम सभी को सामाजिक समरसता समानता का भाव हम सभी के लिए प्रेरणादायक है शिक्षा के साथ समाज में प्रेम यही हम सभी के लिए सीखने योग्य हैं। इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेता प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र पांडे ने किया तथा आभार श्रीमती उषा सोलंकी ने माना।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!