डॉ.राणा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव बने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के त्रिवार्षिक ,दो दिवसीय मुरैना में आयोजित अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रदेश अध्यक्ष कामरेड नेता शलभ भदौरिया ने अपनी नवगठित प्रदेश कार्य समिति में मंदसौर जिले के वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर प्रीतिपालसिंह राणा को प्रदेश कार्य समिति में संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि श्री राणा पूर्व में संगठन के जिला अध्यक्ष, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्री राणा की इस नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पत्रकार सर्व श्री अशोक झलोया,जिला अध्यक्ष हेमंत जैन, जिला महासचिव संजय भाटी,संभागीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक त्रिपाठी, संभागीय सचिव नरेंद्र धनोतिया, संयुक्त सचिव राजू सोनी, कार्यसमिति सदस्य गोलू चौहान ब्लॉक अध्यक्षगण अजय शर्मा दलोदा,जुगल वेद सुवासरा,संजय चौहान शामगढ़,डॉ नरेंद्र सिंह चौहान गरोठ,करण भूटानी भानपुरा,लालचंद रुदावल,अनिल नहर भानपुरा,पंकज जैन मल्हारगढ़, सलमान कुरेशी,राजेश कुलश्रेष्ठ,शंभू सेन राठौर,सचिन जैन,जगदीश वसुनिया,विश्वास दुबे,रुपेश सोलंकी,ओमप्रकाश सोनी मंदसौर,डॉक्टर अजीत जैन,वीरेंद्र सिंह राठौड़,मनोहरलाल सोनी दलोदा,रजनीश जैन,हिम्मत जैन,गजेंद्र सिंह मंडलोई नाहरगढ़,मोहन सेन कच्छावा,संदीप विजयवर्गीय मल्हारगढ़,दिनेश दक,ऋषभ दक,नेमीचंद डागा नारायणगढ़ आदि साथियों ने श्री राणा को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व शलभ भदौरिया का आभार व्यक्त किया है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!